आईपीसी धारा 414 चुराई हुई संपत्ति छिपाना | IPC Section 414 In Hindi
पथ प्रदर्शन: भारतीय दंड संहिता > अध्याय 17: सम्पत्ति के विरुद्ध अपराधों के विषय में > चुराई हुई संपत्ति प्राप्त करने के विषय में> आईपीसी धारा 414
आईपीसी धारा 414: चुराई हुई संपत्ति छिपाने में सहायता करना
जो कोई ऐसी संपत्ति को छिपाने में, या व्ययनित करने में, या इश्वर-उधर करने में स्वेच्छया सहायता करेगा, जिसके विषय में वह यह जानता है या विश्वास करने का कारण रखता है कि वह चुराई हुई संपत्ति है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।
-भारतीय दंड संहिता के शब्द
अपराध | चोरी की संपत्ति को छुपाने या निपटान में सहायता करना, इसे चोरी होने के लिए जानना |
सजा | 3 साल, या जुर्माना, या दोनों |
संज्ञेय | संज्ञेय (गिरफ्तारी के लिए वॉरेंट आवश्यक नही) |
जमानत | गैर जमानतीय |
विचारणीय | सभी मजिस्ट्रेट के लिए |
समझौता | नही किया जा सकता |